राजेश मेहता अंबाला के डिप्टी मेयर BJP में शामिल, CM ने ज्वाइन कराई BJP.

अंबाला के डिप्टी मेयर BJP में शामिल, CM ने ज्वाइन कराई
Sack tak

अम्बाला - पहले कांग्रेस पार्टी के नेता थे, जिन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल हुए क्योंकि वह देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री सैनी द्वारा किए गए विकास कार्यों से प्रभावित हैं।अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल हो गए है।भाजपा की सदस्यता लेते हुए राजेश मेहता ने दावा किया कि कांग्रेस ने हरियाणा के लोगों के बीच अपना आधार खो दिया है,राजेश मेहता पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की हरियाणा जन चेतना पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बीजेपी ज्वाइन के बाद राजेश मेहता का बयान

उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस गायब होती जा रही है। राजेश मेहता ने नायब सैनी के कामों को लेकर भी उनकी तारीफ की। बता दें कि राजेश मेहता ने हाल ही में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था, लेकिन अब उन्होंने फिर से बीजेपी ज्वाइन कर ली है। माना जा रहा है कि इससे अंबाला में कांग्रेस को काफी नुकसान हो सकता है, क्योंकि मेहता स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली नेता हैं। 

अंबाला में सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन करने के साथ राजेश मेहता ने सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री असीम गोयल की जनहितैषी नीतियों को देखते हुए बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पूरे देश में विकास का काम हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CM योगी कल बांटेंगे 125 करोड़,18 से 40 साल तक के युवाओं की सरकार कर रही मदद

इंडियन प्रीमियर लीग: भारतीय क्रिकेट में क्रांति Indian Premier League: Revolution in Indian Cricket

13 वर्षीय बच्ची लापता: एक गहरी चिंता