बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान बोले समय नजदीक है, क्या बीजेपी में शामिलह सकते हैं?

सोनारी स्थित जमशेदपुर म्यूजिक फैक्ट्री में पवन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि फिल्म कालीमाटी रिकॉर्ड बनाएगी। भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म ‘कालीमाटी’ का मुहूर्त रविवार को हुआ। पवन सिंह ने कहा कि पहले मेरे पास हिदायत खान नाम से एक कहानी आई थी लेकिन मुझे पसंद नहीं आई। इसके बाद मैंने डायरेक्टर से बातचीत कर उसमें बदलाव किया और इस फिल्म का नाम कालामाटी दिया गया।पवन सिंह ने कहा कि इस फिल्म का नाम ही बता रहा है कि यह फिल्म सबसे अलग होगी। वहीं, एक सवाल पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं बिहार विधानसभा चुनाव जरूर लडूंगा।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। पवन सिंह ने अपनी आगामी फिल्म कालीमाटी के मुहूर्त के दौरान यह घोषणा की। फिल्म का निर्देशन बद्री झा कर रहे हैं और यह एक देशभक्ति और सामाजिक संदेश पर आधारित होगी।इसपर पूछा गया कि क्या वह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ेंगे, तो पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि थोड़ा समय नजदीक आने दीजिए, सबकुछ पता चल जाएगा।
बताया जा रहा है कि पवन सिंह लगातार बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। वह बीजेपी नेताओं को इंटरनेट मीडिया पर उनके जन्मदिन पर लगातार बधाई भी दे रहे हैं। पवन सिंह ने कहा कि उनकी जीत से ज्यादा मेरी हार की चर्चा होती है, इसलिए चुनाव लड़ने से मुझे कोई नहीं रोक सकता है। पवन सिंह ने निरहुआ से पहले एक फरवरी को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और आठ जनवरी को बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन की बधाई दी थी। इस अवसर पर अभिनेत्री खुशी तिवारी, अभिनेता राजा चौधरी, अमरेंद्र शर्मा, बद्री झा सहित अन्य उपस्थित थे। इसका सबसे ताजा उदाहरण 2 फरवरी को दिखा। जब उन्होंने बीजेपी नेता और आजमगढ़ के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CM योगी कल बांटेंगे 125 करोड़,18 से 40 साल तक के युवाओं की सरकार कर रही मदद

इंडियन प्रीमियर लीग: भारतीय क्रिकेट में क्रांति Indian Premier League: Revolution in Indian Cricket

13 वर्षीय बच्ची लापता: एक गहरी चिंता