Happy Ramadan (Ramzan Mubarak) 2025
चांद निकल आया है,
प्रकाश आसमान पर छाया है ,
खुशियां धरती पर बिखरी हैं,
माहे-रमजान का महीना आया है।
रमजान मुबारक 202
RAMZAN MUBARAK
रमज़ान इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना है, जिसमें इबादत, रोज़ा और नेकियों का खास महत्व होता है। इस महीने में रोज़ेदार सुबह से लेकर शाम तक संयम और धैर्य के साथ उपवास रखते हैं और अल्लाह की रहमतों को प्राप्त करने की दुआ करते हैं। हालांकि, रमज़ान सिर्फ उपवास रखने का महीना नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, सब्र और दूसरों की मदद करने का भी संदेश देता है। इसके अलावा इस मुबारक मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को ढेरों बधाई भी देते हैं।
रमजान के पाक महीने को खुदा की इबादत का महीना कहा जाता है और इसे नेकियों का महीना भी माना जाता है। इस साल रमजान 1 या 2 मार्च से शुरू होने की संभावना है, क्योंकि इसकी तारीख चांद देखने के बाद तय होती है। यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए खास महत्व रखता है, जिसमें लोग रोजा रखते हैं, इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। अगर आप भी रमजान के चांद दिखने की खुशी में अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत संदेशों व शायरियों के माध्यम से उन्हें रमजान की दिल से मुबारकबाद भेज सकते हैं।
इस साल रमजान का पवित्र महीना 2 मार्च 2025 दिन रविवार से शुरू हो सकता है। ऐसे में अगर आप आज रमजान का चांद दिखने की खुशी में लोगों को विश करना चाहते हैं, तो आप यहां दिए गए संदेशों से अपनों को भेजकर रमजान की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें