Haryana Nikay Chunav 2025
रोहतक का निकाय चुनाव सभी बड़े राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम है. बीजेपी ने मेयर पद के लिए राम अवतार बाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस से सूरजमल किलोई और आम आदमी पार्टी से अमित खटक चुनाव लड़ रहे हैं.
हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए आज रविवार को मतदान हो रहा है। सात नगर निगम, चार नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के लिए वोट डाले जा रहे हैं, कुल 55 लाख से ज्यादा मतदाता आज अपनी वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चुनाव में एक बार फिर सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच में देखने को मिल रही है।
बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने इस चुनाव को विधानसभा की हार के बाद अस्मिता का सवाल बना लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि जो सात नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं, उसमें मेयर के लिए वोटिंग हो रही है, वहीं दूसरी तरफ 21 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष के लिए भी मतदान किया जा रहा है।
#तीनों पार्टियोंक लिए महत्वपूर्ण है यह चनाव
रोहतक का यह निकाय चुनाव सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. बीजेपी ने राम अवतार बाल्मीकि को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने सूरजमल किलोई और आम आदमी पार्टी ने अमित खटक को मैदान में उतारा है. यह चुनाव सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने की परीक्षा है, वहीं कांग्रेस और आप के लिए यह संगठनात्मक शक्ति दिखाने का मौका है.
.
AAP. BJP. CONGEES



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें