India vs New zealand Champions Trophy 2025
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज ग्रुप ए मैच का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। फिलहाल न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 6 विकेट गिर चुके हैं। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाया है। श्रेयस ने 98 बॉल पर 79 रनों की पारी खेली। बता दें कि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह अपने ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।
दोनों टीमें ग्रुप में खेलें अभी तक सभी मैचों में जीत दर्ज की है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 11 बार आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में टक्कर हो चुकी है। मजेदार बात ये है कि दोनों ही टीमों के बीच आंकड़ा भी करीब-करीब एक समान है। बात अगर वनडे विश्व कप की करें तो यहां इन दोनों के बीच हुए 10 मुकाबले में पांच बार बाजी भारत ने मारी है, तो न्यूजीलैंड भी पांच बार विजेता रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। 2 बजे मैच का टॉस होगा। इस मैच को आप जीयो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
विराट कोहली के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला काफी खास है। यह कोहली के करियर का 300वां वनडे मैच होगा। वह भारत के लिए 300 वनडे खेलने वाले सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की चार सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो चुकी है। भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका ने टॉप-4 में जगह बनाई है। ग्रुप-बी में खेले गए आखिरी ग्रुप मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। वहीं अब सबकी निगाहें ग्रुप-ए की आखिरी मैच पर है। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड अपने आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी।
1# MARCH 02, 2025 / 5:39 PM ISTIND vs NZ Live Score: भारत को लगा सातवां झटका
टीम इंडिया ने सातवां विकेट भी गंवा दिया है। रविन्द्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए हैं। 46 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 223/7 है। क्रीज पर फिलहाल हार्दिक मौजूद हैं।
2# MARCH 02, 2025 / 5:30 PM IST
IND vs NZ Live Score: 6 ओवर का और बचा गेम
44 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 208/6 है। क्रीज पर फिलहाल रविन्द्र जडेजा और हार्दिक मौजूद हैं। 3# MARCH 02, 2025 / 5:23 PM IST
IND vs NZ Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार
टीम इंडिया ने छठा विकेट भी गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 29 गेंद में 23 रन बनाए। 43 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 200/6 है। क्रीज पर फिलहाल रविन्द्र जडेजा और हार्दिक मौजूद हैं।
4# MARCH 02, 2025 / 5:12 PM IST
IND vs NZ Live Score: टीम इंडिया को बैक-टू-बैक लगे झटके
भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। श्रेयस अय्यर 98 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विलियम ओरुर्क ने बाउंसर गेंद पर उनका शिकार किया। वहीं श्रेयस अय्यर के बाद केएल राहुल आउट हो गए हैं। 39 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 182/6 है। क्रीज पर फिलहाल जडेजा और हार्दिक मौजूद हैं।
5# MARCH 02, 2025 / 1:03 PM IST
India vs New Zealand Live Score: भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
6# MARCH 02, 2025 / 1:03 PM IST
IND vs NZ Live Score: कहां पर देखें मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। 2 बजे मैच का टॉस होगा। इस मैच को आप जीयो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं
7# MARCH 02, 2025 / 1:02 PM IST
India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की टीम
मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।
8# MARCH 02, 2025 / 1:01 PM IST
IND vs NZ Live Score: भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।
नमस्कार _ SACK TAK के ब्लॉक में आपका स्वागत है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें